रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्ची को छोड़कर दूसरा विवाह कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। गांव कैलाशपुरी निवासी निशा देवी ने बताया कि वर्ष 2018 में उसका विवाह उमेश कुमार से हुआ था। जिससे उसकी एक तीन साल की बेटी है। आरोप है कि पति उमेश उससे मारपीट करता था। उसने उसे घर से निकाल दिया था। जिस कारण वह अपनी बहन के घर पर रह रही है। वहीं, इस संबंध में उसने पति उमेश के ख़िलाफ़ महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। तीन नवंबर को उमेश ने महिला हेल्पलाइन में जाकर पत्नी से राजीनामा किया। फिर, उसे अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद महिला को पता चला कि उसके पति उमेश ने मनीषा से दूसरा विवाह कर लिया है। आरोप लगाया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.