फिरोजाबाद, फरवरी 21 -- एक युवक की शादी के बाद उसकी पत्नी और मायके वालों ने उसका उत्पीड़न किया। उत्पीड़न से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर पत्नी, उसके मायके वालों के खिलाफ मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर सुजाता पत्नी मुकेश निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बेटे अंकुश की शादी पांच साल पहले सुर्वी पुत्री विमल निवासी नसीरपुर औंछा मैनपुरी के साथ की थी। अंकुश के एक बेटी तनिष्का भी है। आरोप है कि बहू का व्यवहार शुरुआत से ही अच्छा नहीं था। वह मायके वालों के कहने पर चलती थी। जब भी उसका मन होता तो मायके चली जाती थी। मायके वालों के कहने में आकर वह अपने पति अंकुश के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करती थी। आरोप है कि सुर्वी अपनी मां गीता देवी, बहन गगन, मामा महेंद्र, नाना रामनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.