नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बिहार के भागलपुर में एक सनकी पति ने एक ही फायरिंग में पत्नी और बेटी दोनों को गोली मार दी। खुदकुशी की नीयत से उसने अपने पेट में चाकू मार लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी को शक था कि उसकी बीवी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार देर रात गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव की है। गोली मारने का कारण साफ तौर पर नहीं बताया गया है लेकिन, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उसे बीवी पर अफेयर का शक था। ग्रामीणों का कहना है कि पति को शक था कि पत्नी का किसी से चल रहा है। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा-झंझट होता रहता था। पुलिस कस्टडी में आरोपी का इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.