चतरा, जनवरी 19 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगड्डा गांव में सोमवार को समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग एवं सपोर्ट संस्था के तकनीकी मार्गदर्शन से संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मलेरिया, डायरिया एवं अन्य सामान्य बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के सरल उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार एवं सपोर्ट संस्था के कार्यकर्ताओं की देखरेख में ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान जेनरिक दवाइयाँ, फास्ट किट, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच,...