चतरा, फरवरी 4 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। यूजीसी मामले को लेकर प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित गांधी चौक पत्थलगड्डा में एक बैठक हुई। जिसमें यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ यादव और संचालन बासुदेव दांगी ने किया। बैठक में यूजीसी से संबंधित कानून की जानकारी एससी, एसटी और ओबीसी समाज के हर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर एक विशाल महारैली निकालने की तैयारी की जाने की बातें बताई गई। यूजीसी अभियान को तेज़ करने के लिए एक कमिटी का गठन किया है। सर्वसम्मति से कमिटी के अध्यक्ष के रूप में चंद्रमणि यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि उपाध्यक्ष के लिए सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, सचिव तीर्थनाथ दांगी को बनाया गया है। वहीं यूजीसी के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.