चतरा, जून 1 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय में शनिवार को देर संध्या को पत्थलगड्डा अंचलाधिकारी उदल राम ने पत्थलगड्डा के 26 वें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह पदभार सेवानिवृत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कलिंद्र साहु से लिया। प्रभार ग्रहण करते ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम ने कहा कि पत्थलगड्डा के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मी हमेशा कार्यशील रहेंगे। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर किसी भी आम जनता को परेशानी ना उठाना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर पत्थलगड्डा प्रमुख मनीषा कुमारी, सिमरिया बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, गिद्धौर सीओ अन्नत संयम विश्वकर्मा, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, मेराल मुखिया नीतू देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.