बोकारो, मई 11 -- गोमिया, प्रतिनिधि। क्षेत्र में पत्थर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से कई नदियों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। दामोदर व इसकी सहायक खांजो नदी का तो बुरा हाल कर ही दिया गया है। बोकारो और हजारीबाग जिला की सीमा पर बहने वाली कोनार नदी, जो विष्णुगढ़ और आईईएल थाना क्षेत्र के नेरकी इलाके से होकर गुजरती है, आज माफियाओं के बेरोकटोक पत्थर उत्खनन का शिकार बन चुकी है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह नदी मानो अब खदान में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय व्यक्तियों का आरोप है कि पत्थर माफिया दिनदहाड़े नदी के अंदर खुदाई कर रहे हैं और वहीं पत्थरों को जमा भी कर लेते हैं। और इस दिशा में न तो वन विभाग कुछ कर रहा है, न ही खनन विभाग, और न ही स्थानीय प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई कर रहा है। स्थिति इतनी भयावह है कि नदी का मूल स्वरूप ही बिगड़ गया है। औ...