उन्नाव, अक्टूबर 5 -- उन्नाव जिला प्रभारी मंत्री और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बरेली हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा। कानून धर्म या मजहब देखकर नहीं चलता, बल्कि इस बात पर काम करता है कि कौन कानून तोड़ रहा है। अधिकारियों के साथ पन्नालाल सभागार में अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक के बाद योगी के मंत्री ने मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बरेली में तौफीक रजा खां ने भीड़ को उकसाया। दुकानों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस पर पत्थर बरसाए। आम नागरिक और पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों पर कानून का डंडा बरसाया जाएगा। कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने, नमाज पढ़ने या धार्मिक नारे लगाने का पूरा अधिकार है। कोई आई लव मोहम्मद 10 बार कहे, 50 बार कहे, किसी को दिक्कत नहीं है। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.