फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। विजयीपुर क्षेत्र के दादों किशनपुर यमुना ब्रिज के सहायक तुर्की पुल में गुरुवार को पत्थर पैकिंग की सपोर्ट वॉल टूट गई। जिससे पत्थर पैचिंग के साथ पुल का एक एप्रोच टूट कर नीचे गिर गया। जिसके कारण एक बार फिर दो जनपद का आवागमन ठप हो गया। दिनभर राहगीर परेशान रहे वहीं देर शाम जिम्मेदारों ने तुर्की पुल का निरीक्षण कर पुनः मरम्मत करने पर विचार किया। वर्ष 2024 में 92 करोड़ की लागत से दांदो किशनपुर यमुना ब्रिज बनकर तैयार हुआ था, जिसमें एक करोड़ 29 लाख की लागत से अकेले तुर्की नाले पर पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था जिसका लोकसभा चुनाव से पहले 2024 में लोकार्पण किया गया था। परंतु तब से पांच बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। यमुना की बाढ़ में शनिवार को तुर्की पुल के अप्रोच धंस गए थे जिसके बाद मंगलवार जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.