मऊ, जनवरी 21 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत बीजपुरा में भूमिधरी की सीमांकन करके की गई पत्थर नसब को उखाड़कर फेंकने के मामले में कोतवाली ने पुलिस छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी संजय की बीजपुरा गांव स्थित भूमिधरी का राजस्व टीम ने विगत 26 दिसंबर को सीमांकन करके पत्थर नसब किया था। जिसको घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा बीजपुरा गांव निवासी दबंगों ने पत्थर को उखाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस ने संजय की तहरीर पर सोमवार की रात्रि में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...