कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- सैनी थाना क्षेत्र के चंदेलन का पुरवा मजरा गनपा निवासी खुन्नूलाल पुत्र बेनी ने बताया कि स्थानीय गांव में उसकी जमीन है। एसडीएम कोर्ट से हुए आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक ने एक अगस्त 2025 को इसमें पत्थरगड़ी की थी। पत्थरगड़ी के बाद खेत में मेंड़ बांध दी गई थी। आरोप है कि 28 अगस्त को विपक्षी देवीचरन निवासी रघुनाथपुर ने गाड़ा गया पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। मेड़ तोड़कर उसने खेत को अपने खेत में मिला लिया और आलू की फसल बो दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को धमकी दी। मामले की शिकायत पर शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...