गिरडीह, अप्रैल 28 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी अंचल सह प्रखंड कार्यालय के बाहर तिसरी के 32 मौजा के रजिस्टर टू की छायाप्रति की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से धरना दे रहे किसान जनता पार्टी से जुड़े लोग लम्बे आंदोलन के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार को आक्रोशित हो गए और प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में तोड़फोड़ कर जमकर पत्थरबाजी की। इस दौरान किजपा के लोगों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर खड़े कई सरकारी और निजी वाहनों को पूरी तहर से क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि किजपा के आक्रोशित महिला व पुरुषों ने पुलिस पर भी जमकर पत्थरबाजी की और सीओ के वाहन को आग के हवाले करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से सीओ के वाहन में लगी आग बुझा दी गई। इस दौरान उग्र लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी। तब जाकर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.