नई दिल्ली, जनवरी 6 -- सब्जियां तो आमतौर पर हेल्दी ही होती हैं, लेकिन क्या हो अगर यही सब्जियां शरीर को घातक नुकसान पहुंचा दें? ये बात डराने के लिए बिल्कुल भी नहीं है, बस आपका ध्यान इस ओर लाने के लिए है कि सब्जियां कभी-कभी नुकसान भी कर सकती हैं। खासतौर से जब उन्हें सही ढंग से पकाकर या धो कर ना खाया जाए। कुछ सब्जियों को हम सलाद के तौर पर कच्चा खा लेते हैं, लेकिन हर सब्जी कच्चा खाने के लिए नहीं होती है। इनमें से कई सब्जियों में खतरनाक बैक्टीरिया, टेपवॉर्म हो सकते हैं, जो सीरीयस गट इश्यूज को जन्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ बैक्टीरिया तो ब्रेन तक पर भी असर कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताया है, जो कभी भी कच्ची नहीं खानी चाहिए।अरबी का पत्ता अरबी की तरह उसके पत्तों से भी कई त...