सुबेहा (बाराबंकी), फरवरी 1 -- यूपी के बाराबंकी जिले के लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव में शनिवार की शाम पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन छत पर पहुंचे और इसकी फंदे से विवाहिता को उतार कर अमेठी शुक्लबाजार स्थित सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी कल्लू रावत के पुत्र सूरज का विवाह नौ माह पूर्व चौधरी पुरवा गांव निवासी सहजराम रावत की पुत्री संगीता के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद सूरज कामकाज के लिए अहमदाबाद गुजरात चला गया। संगीता ससुराल में अपनी सास व ननद के साथ रह रही थी। शनिवार की शाम संगीता छत पर टिनशेड के नीचे साड़ी से फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से संगीता को नीचे उतारा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.