रांची, दिसम्बर 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बरगड़ी निवासी 23 वर्षीय आशा कुमारी ने सोमवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आशा कुमारी को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि आशा कुमारी का सोमवार को दिन में लगभग 12 बजे अपने पति अनिल उरांव से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसके बाद उसने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। थोड़ी देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.