गोरखपुर, फरवरी 7 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों में एक महिला ने पति से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम बैलों के सबहिया टोला निवासी त्रिलोकी मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पुत्र महेश की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर एक निवासी जयप्रकाश की पुत्री वंदना से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पूर्व महेश मजदूरी के सिलसिले में चेन्नई चला गया था। घटना वाले दिन दोपहर में त्रिलोकी मछली बेचने बाजार गए हुए थे, जबकि छोटा पुत्र ब्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.