मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- दहेज उत्पीड़न को लेकर आज भी महिलाएं परेशान है। कुछ ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल रही हैं तो कुछ महिलाओं को उनका पति ही मारपीट कर घर से निकाल चुका है। यूपी के मैनपुरी जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। शादी के बाद एक महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। एक साल बाद महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने घर से ही निकाल दिया। इस बीच महिला की जिंदगी में एक युवक आया और उसने पति से मिले जख्मों पर मरहम लगाने का ड्रामा किया। महिला युवक की चाल को समझ नहीं पाई। कुछ दिन ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का (लॉलीपॉप) झांसा देकर महिला के सारे सपने ही तोड़ डाले। महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ही रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया के उसकी 2013 में इटावा निवासी एक युवक से शादी हुई थी। एक साल तो ...