कौशाम्बी, अगस्त 21 -- सैनी थाना क्षेत्र के पसियन का पूरा मजरा भड़ेहरी निवासी राजमा देवी ने बताया कि 15 अगस्त को पड़ोसन बसंती उसके पति गया प्रसाद से बातचीत कर रही थी। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिटाई से घायल महिला का मेडिकल महिला थाना पुलिस करा चुकी है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.