मिर्जापुर, जून 22 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में रविवार को फोन पर पति से बात करने के बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया। थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की 22 वर्षीय सोहनी पटेल की शादी चुनार निवासी मनोज के साथ हुई है। सोहनी कुछ दिनों से अपने मायके चौखड़ा गांव आयी थी। रविवार को महिला ने फोन पर अपने पति से बात करने के कुछ देर बाद विषाक्त पदार्थ निगली लिया। उसे उल्टी होने तथा मुंह से झाग निकलते देख परिजनों ने गम्भीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...