मेरठ, अप्रैल 12 -- एक महिला ने पति से तलाक लेने के बाद ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। उसके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कंकरखेड़ा थाने पर पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ तहरीर दी है। फूलबाग निवासी महिला, पति से तलाक के बाद शास्त्रीनगर में किराये के मकान में अकेली रह रही थी। सेंट्रल मार्केट की दुकान में नौकरी करने लगी। इसी बीच महिला की दोस्ती शास्त्रीनगर निवासी युवक से हो गई। युवक का महिला के पास मकान में आना जाना लगा रहा। दुकान पर महिला के साथ कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी निवासी एक युवक भी काम करता है। महिला का ब्याय फ्रेंड से किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने साथ काम करने वाले युवक संग नौ अप्रैल को मंदिर में शादी कर ली। युवक महिला को लेकर अपने घर श्रद्धापुरी में रहने लगा। अब महिला का आरोप है कि शास्त्रीनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.