गंगापार, मार्च 27 -- पति से झगड़े के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होते ही घरवालों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान विषाक्त खायी महिला की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के समोगरा बुड़ारेपुर निवासी एक 32 वर्षीय महिला का बुधवार की रात किसी बात पर पति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने जान देने की नीयत से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होते ही घरवालों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.