फतेहपुर, मई 23 -- यूपी के फतेहपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दो मासूम बच्चों को कमर में बांधकर कुएं में कूद गई। कुएं में कूदता देख पड़ोसी उसे बचाने दौड़े लेकिन पकड़ नहीं पाए। फिर काफी मशक्त के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। ये मामला राजाराम का डेरा मझरे जरौली गांव का है। यहां के रहने वाले झल्लर की शादी सात साल पहले असोथर थाने के हरनवा गांव के रहने वाले टिर्रा पाल की बेटी रेनू के संग हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटे हुए। बड़ा बेटा कृष्णा छह साल और छोटा प्रशांत चार साल का था। गुरुवार देर शाम पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो रेनू दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर निकल गई। घर के पास वाले कुएं के समीप दोनों बेटों को साड़ी के पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.