गोपालगंज, मई 14 -- - बरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही -मृतका के मायके पक्ष की ओर से शाम तक नहीं मिला था पुलिस को आवेदन गोपालगंज,हमारे संवाददाता। बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव के सुरेंद्र राम की पत्नी ममता देवी (45) थी। पुलिस के अनुसार, ममता देवी अपने पति के साथ रूपनछाप गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर मंगलवार शाम को लौटी थी। लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति घर से बाहर सोने चला गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। वे शव को लेकर गंडक नदी किनारे दाह संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.