भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पति से फोन पर विवाद और झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट की है। घटना को लेकर मृतका दुर्गा देवी के भाई अशोक मालाकार ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि तीन मई की रात साढ़े आठ बजे उसकी बहन फोन पर अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी दौरान दोनों के बीच गालीगलौज और झगड़ा होने लगा। महिला का पति बोकारो में रहता है। उसके बाद उसकी बहन खाना खाने के बाद सोने चली गई। कमरे में रखा जहरीला पदार्थ उसने पी लिया। उसे उल्टी होने लगी। इलाज के लिए उसे मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर भागे और दाह संस्कार कराने लगे, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.