शुक्लागंज (उन्नाव), सितम्बर 6 -- यूपी के उन्नाव में पति से झगड़ने के बाद एक महिला ने शुक्रवार देर रात जाजमऊ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि उसे तैरना आता था तो वह तैरते हुए किनारे पर जाने लगी। तभी उसे एक मगरमच्छ दिख गया। मगरमच्छ से डरी महिला चंदन घाट के पास अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई और रातभर बैठी रही। तड़के जब लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को नीचे उतरवाया। गंगा में कूदने वाली महिला अहिरवां कानपुर की रहने वाली मालती देवी है। जाजमऊ पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका शुक्रवार रात को पति सुरेश से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर वह करीब 11 बजे जाजमऊ गंगा पुल पहुंची और छलांग लगा दी। मालती के मुताबिक उसे तैरना आता था, इसलिए वह किनारे की ओर जाने लगी। तभी उसे एक बड़ा मगरमच्छ नजर आया। इससे डरकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.