लखनऊ, मई 6 -- समता मूलक चौराहे पर मंगलवार दोपहर पति से झगड़े के बाद एक महिला ने दुधमुहे बच्चे को कुर्सी पर बैठा कर तंबाकू की पुड़िया खा ली। इससे चौराहे पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर गई। कुछ दूरी पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही शबान खान ने गोमतीनगर थाने को सूचना दी और आनन फानन महिला को सिविल अस्पताल भेजा। इलाज के बाद देर शाम हालत सामान्य होने पर महिला को उसके घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि महिला चौराहे के पास ही पति और बच्चों के साथ झोपड़पट्टी में रहती है। पति से उसका विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर तंबाकू की पूरी पुड़िया खा ली थी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। होश में आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। उसे पति के खिलाफ कोई लिखित में तहरीर नहीं दी। पारिवारिक विवाद है। महिला अपने घर पर है। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.