हाथरस, नवम्बर 18 -- हाथरस। पति से पत्नी अभद्रता करती है और अब वह दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है। यह आरोप फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी पत्नी पर लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरीदाबाद निवासी व्यक्ति की शादी सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से वर्ष 2019 में हुई थी। आरोप है कि शादी के छह महीने बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया और वह बात-बात पर लडाई झगड़ा करने लगी। उत्तेजित होकर मारने-पीटने पर आमादा हो जाती। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई को घर पर बुला लिया और सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपए नगद साथ लेकर अपने मायके आ गई। इसी दौरान गांव की रिश्ते की साली ने फोन पर बताया कि पत्नी गांव में मेला देखने गई थी, अभी तक वह वापस नहीं आयी है। वह किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.