गोरखपुर, फरवरी 5 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मटिहनिया सुमाली निवासी काजल भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 9 जून 2024 को जयसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई और पति के साथ दांपत्य जीवन व्यतीत करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देने लगा और अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार 24 अक्तूबर 2025 को पति जयसिंह, सास रमावती देवी, जेठ राजू और जेठानी शीला देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट ...