शामली, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के गंगेरु की महिला ने न्यायालय के आदेश पर दहेज में 10 लख रुपए की मांग व उत्पीड़न करने के संबंध में पति सहित सात लोगों के विरुद्ध शिकायत कर मामला पंजीकृत कर दिया है। गांव गंगेरू निवासी सोनिया पुत्री शमशाद ने न्यायालय कैराना के आदेश पर थाने में मामला पंजीकृत कराते हुए बताया कि उसका निकाह वर्ष 2023 में जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी फैसल के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपए की मांग को लेकर महिला का उत्पीड़न करने लगे। महिला के साथ मारपीट घर से निकाल दिया। घटना के संबंध में पीड़िता महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके चलते न्यायालय कैराना के आदेश पर पुलिस ने पति फैसल सहित 7 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.