हमीरपुर, फरवरी 17 -- बिवांर, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश पर बिवांर थाना में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाक्षेत्र के मसगवां निवासिनी अपर्णा द्विवेदी पुत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपनी ससुरालियों मथुरा निवासी पति संदीप द्विवेदी पुत्र स्व.भरतलाल, सास माया, देवर मनीष, ननद अनामिका और स्वतंत्र कुमार पुत्र स्व.जगदम्बा प्रसाद, मंजू पत्नी संतोष द्विवेदी निवासी गण मसगवां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर घर से निकाला देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नन्दराम ने बताया कि घटना बीते साल 17 फरवरी 2025 की है। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 85, 115(2),...