गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर (सादात)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति और जेठ सहित दस लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति उसे छोड़कर भाभी के साथ रिलेशन में है। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई। वहीं, पति के बड़े भाई ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे घर से निकाल दिया गया है। ससुराल वाले उससे कार, कैश और भैंस की डिमांड कर रहे हैं। मामले के अनुसार सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 25 मई 2021 को को हुई थी। आरोप है कि युवती के परिवार के लोगों ने दहेज में नकद, जेवरात सहित अन्य सामान दिए थे, लेकिन शादी के बाद भी ससुराल के लोगों का दिए हुए दहेज से मन नहीं भर रहा था। इसके चलते विवाहिता को आए दिन परिवार के सभी सदस्य तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.