प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- जेठवारा। थाना क्षेत्र के देवापुर सकली के अजीत यादव की बेटी प्रियंका की शादी छह फरवरी 2023 को इलाके के ही धौरहरा गांव के सनी यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लेने के बाद बारात ले गए। शादी के बाद प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के बाद उसे सूरत ले गए। वहां उसे कई दिन भूखा रखा गया। घर आने पर उसके जेवर लेकर मायके भेज दिया गया। अब उसे ससुराल नहीं ले जा रहे हैं। प्रियंका ने महिला थाने में पति सनी, ससुर किशनलाल, सास प्रेमा देवी, पति के फूफा नागेंद्र और मौसा संतोष यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.