किशनगंज, जनवरी 17 -- किशनगंज। शहर के हल्दीगोला रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला का विवाह पंद्रह वर्ष पूर्व वर्ष 2010 को धर्मशाला रोड के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।शादी के एक वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा।इसके बाद महिला को एक पुत्री हुई।लेकिन पुत्री के जन्म लेने के बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।इसके बाद एक और पुत्री हुई।जैसे जैसे समय बीतने लगा प्रताड़ना और ज्यादा बढ़ने लगी।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।इसे लेकर परिवार के लोगों के बीच पंचायती भी हुई।पंचायती के बाद सब कुछ ठीक हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.