गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला ने वीडियो बनाते हुए फिनायल पी लिया। पीड़िता ने एक माह पहले थाना साहिबाबाद में पति व ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वीडियो बनाते हुए उसने फिनायल पी लिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। आरोप है की शादी के बाद ही ससुर कि उन पर गलत नजर थी। इस कारण वह पति के साथ अलग रहने लगीं। ससुर ने उनके घर पर आकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति ने पुलिस से शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया और तलाक की धमकी दी। उन्होंने एक माह पहले पति ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पति फरार है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.