गोरखपुर, मई 8 -- खोराबार। इलाके के जंगल रामगढ़ उर्फ चवंरी के शेख टोला निवासिनी अबिदा शेख की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति समेत सात लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न के साथ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अकोलहिया छामूथान निवासी पति शाह आलम खान, ससुर मोहर्रम खान, जेठ शमशेर खान, जेठानी साहिना खान, महफूज खान, मिराज खान एवं असरफ ख़ान के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। अबिदा खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 21 जून सन् 2021 को थाना क्षेत्र के अकोलहिया छामूथान निवासी शाह आलम खान के साथ शादी हुई थी। विदा होकर अपने ससुराल गई। कुछ दिन बीत जाने के बाद पति शाह आलम खान, ससुर मोहर्रम खान,जेठ शमशेर खान,जेठानी शाहिना खान, भतीजा महफूज खान एवं मिराज खान कम दहेज की बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.