सहरसा, अक्टूबर 4 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 12 बखरी गांव में बुधवार की शाम विवाहिता की हत्या और शव गायब किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने दामाद व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ठेंगहा निवासी शंभू राम की पुत्री संगीता कुमारी (34) की शादी करीब 12 साल पहले कोर्ट मैरेज के जरिए रमेश कुमार साह, पिता स्व. जागो साह, निवासी बखरी गांव से हुई थी। विवाहिता का एक पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार भी है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद और ससुराल पक्ष के साथ अनबन चल रही थी। बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि रमेश कुमार साह और उसके परिजनों ने संगीता की मारपीट कर ...