हरदोई, फरवरी 25 -- संडीला। जनपद लखनऊ के थाना माल निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री गोल्डी का विवाह अशोक सिंह निवासी गंगा बख्श खेड़ा संडीला के साथ 13 वर्ष पूर्व हुआ था। इसके बाद से ही ससुरालों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। कई बार मारपीट भी की। शनिवार की शाम को उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि उसके पति अशोक सिंह अपनी मां व तीन बहन उर्मिला, प्रेमा व रिंकी ने मिलकर कमरे में बंद कर जला दिया है। उसकी हालत बहुत गंभीर है। जब वह अपने बेटा अनुज के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो गंभीर अवस्था में घर के अंदर पड़ी मिली। ससुरालजन घर से फरार थे। पुत्री को एंबुलेंस में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचे, यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.