बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता ससुरालीजनों ने बहू को दहेज के लालच में प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। बिरादरी पंचायत न मानने व दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना बिसंडा के ग्राम ओरन मजरा सरजोपुरवा निवासी नथिया ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी बीते वर्ष पांच जून को मोहन पुत्र वीर सिंह वर्मा निवासी ग्राम गुसियारी थाना मौदहा, जिला हमीरपुर के साथ की थी। इसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बिरादरी पंचायत से भी मुकर गए। बेटी के दान दहेज का सामान छीनकर घर से निकाल दिया। लगभग तीन माह से बेटी मायके के घर पर रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मोहन, ससुर वीर सिंह, जेठ भोला व रेहित, देवर आशीष्र, दीपक, सोनू, सास ज्ञानमती, जेठानी आकांक्षा पत्नी भोला पर ...