मधेपुरा, जून 12 -- घैलाढ, संवाद सूत्र। ओपी क्षेत्र के चिकनौटवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या करने के मामले में मृतका की मां अनीता देवी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया। मृतिका के पति मंजय यादव, भौसुर सहित नौ लोगों को नामजद किया गया। मृतका रूपम कुमारी मंजय यादव की पत्नी थी। मृतका की मां अनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। आवेदन में कहा गया है कि दहेज के लिए सभी नौ लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। उसने बताया कि सोमवार की शाम उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी रूपम की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे लोग रात करीब आठ बजे चिकनौटवा गांव पहुंचे। घर से करीब दो सौ मीटर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.