प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के राहाटीकर निवासी खुशबू सिंह पुत्री इंद्रजीत सिंह ने थाने पर तहरीर देकर देहात कोतवाली के घाटमपुर निवासी पति रवि सिंह, सास आशा सिंह, जेठ राहुल सिंह, जेठानी कोमल सिंह सहित ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी पीड़िता से दहेज की मांग करते हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.