गाजीपुर, फरवरी 3 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद के चंदनी निवासी रागनी देवी ने बताया कि उसका विवाह 16 नवंबर 2017 को ग्राम बढ़नपुरा थाना भांवरकोल निवासी सर्वजीत कुमार पुत्र महेश भारती के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही पति सर्वजीत कुमार, ससुर महेश भारती, सास कंचन देवी तथा अन्य परिजन दो लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि मांग पूरी न करने पर उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष भांवरक...