मुरादाबाद, फरवरी 8 -- दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। देवर और ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। बाद में पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी मई 2014 में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे और वह उन महिलाओ को घर पर भी लाने लगा। 28 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे पति, देवर, सास और ननदों ने लातघूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। एसएचओ मझोला रविंद्र चौधरी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.