कानपुर, फरवरी 9 -- पुखरायां, संवाददाता।स्थानीय कस्बा के इन्द्रानगर मोहल्ले की एक महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व पुत्र को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन्द्रानगर मोहल्ला निवासी पूजा देवी पत्नी सतेन्द्र यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व सतेन्द्र यादव के साथ हुई थी। तबसे पति-पत्नी इन्द्रानगर में ही रह रहे हैं। गत 25 जनवरी को उसके पति सतेन्द्र यादव, उसका भाई संतोष, कप्तान व सरमन ने मिलकर उसके ऊपर फर्जी आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त लोग भाग गए। साथ ही उसके पांच साल के पुत्र संदेश को भी उठा ले गए। अब मां को पुत्र से मिलने नहीं दे रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू क...