प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के छिलिया मनार गांव निवासी रेशमा सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी जुलाई 2022 को बृजेश सरोज निवासी गंगसरी ऊंचाहार-रायबरेली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में एक लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन मारते पीटते प्रताड़ित करते रहे। 10 फरवरी 2024 की शाम सात बजे उसे गर्भावस्था में ही मारपीट कर जेवर कपड़े आदि छीन कर घर से भगा दिया। मायके में उसने आठ जून 2024 को बेटे को जन्म दिया। पीड़िता रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने पति बृजेश कुमार, सास बड़का, देवर पवन, संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.