कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के पथरहा मजरा आदमपुर नादिरअली गांव में पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना अंतर्गत मुबारकपुर मजरा सुंदर नगर गांव निवासी ओम प्रकाश ने 22 वर्षीय बेटी संजना देवी की शादी 16 फरवरी 2025 को संदीपन घाट थाने के पथरहा मजरा आदमपुर नादिरअली गांव निवासी सविनय सिंह के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख नकद समेत बाइक और भैंस की मांग करने लगे। विरोध करने पर संजना को प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसने मामले की जानकारी मायके वालों को दी। गुरुवार सुबह भी वह लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। संजना ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से मायके वालों को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.