संवाददाता, जनवरी 3 -- मैं क्या करती रोज-रोज पति शराब के नशे में पीटते थे और उत्पीड़न करते थे। 25 दिसंबर की देर शाम को भी जब वह शराब के नशे में घर लौटे तब भी मुझसे मारपीट की जो उस दिन बर्दाश्त न हुआ और फिर डंडे से हमने भी पति की पिटाई कर दी। इसमें उसकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि सिंचाई विभाग में तैनात रहे रनर वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना की पत्नी ने पुलिस के सामने किया। सिंचाई कर्मी की हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और जहां से उसे जेल भेजा गया। सिंचाई विभाग कार्यालय में 51 वर्षीय वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना रनर के पद पर तैनात था। वह 25 दिसंबर की रात घर के बाहर घायल पड़ा मिला था तो पत्नी लता गौतम ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इसके बाद पत्नी लता गौत...