मेरठ, जून 2 -- बहसूमा के रामराज में एक महिला ने पति पर बेल्ट से पिटाई करने और अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। इसे लेकर पति और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बहसूमा के रामराज स्थित सैफपुर फिरोजपुर निवासी महिला की शादी 2021 में बहसूमा क्षेत्र में हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति के कुछ महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर शादी के बाद उसे परेशान किया जाने लगा। उस पर दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। महिला ने बताया पति उसके सामने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर बेल्ट से उसकी पिटाई करता है। इन बातों को लेकर वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गई और उपचार चल रहा है। उसे ससुराल से निकाल दिया गया। एसएसपी के आदेश पर बहसूमा थाने में पति और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्...