महाराजगंज, जून 16 -- यूपी के महाराजगंज में घरेलू विवाद में एक पति हैवान बन गया। पति ने गर्भवती बीवी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को पहुंचाया। आग से महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। बच्चा भी पेट में दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके मृत शिशु को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही पति मौके से फरार है। घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर की है। पुलिस के अनुसार सुमन को अपने पति गोविंद के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आए दिन उसका पति अपनी पत्नी सुमन को पीटता था। सुमन गर्भवती थी। रविवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बौखलाए पति ने सुमन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस बीच पति भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.