बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कोतवाली थानांतर्गत सियरापार (घोड़ा रेहार) में एक महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को मृतका के पिता की लिखित सूचना पर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सियरापार (घोड़ा रेहार) निवासी अजय कुमार चौधरी की शादी सोनहा थानाक्षेत्र के औड़जंगल टोला दुर्गापुर निवासी राधा देवी (50) के साथ हुई थी। घटना की जानकारी पाकर सियरापार पहुंचे रामसेवक कटियार ने बताया कि उनके दामाद अजय कुमार चौधरी पुत्र प्रेम कुमार अपने जो दोनों बच्चों के साथ कानपुर में रहते हैं। बेटी भी क...