मिर्जापुर, फरवरी 5 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजगढ़ विकास खंड के मटिहानी ग्राम पंचायत में पति के ग्राम प्रधान और पत्नी के उसी गांव में सफाई कर्मी होने का मामला चर्चा में है। गांव में चार सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बने आरआरसी सेंटर की हालत बदहाल है और लाखों रुपये की लागत से घटिया सामग्री से निर्माण कराए जाने के कारण वह क्षतिग्रस्त हो चुका है। आरोप है कि कूड़ा वाहन का इस्तेमाल गांव की सफाई के बजाय प्रधान के निजी कामों-खाद, बीज, सीमेंट व अन्य सामान ढोने में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मटिहानी ग्राम पंचायत में सोनीलता वर्मा, वंदना चौहान, मनोज कुमार और संगीता देवी को सफाई कर्मी के ...